PM मोदी ने लिखा कि रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं. मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो.
साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठगने का तरीका तलाश रहे हैं. इन दिनों लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगा जा रहा है. हैदराबाद में एक शख को 30 घंटों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया.
Abhinav Arora News: सोशल मीडिया पर बाल संत अभिनव अरोड़ा इन दिनों खूब चर्चाओं में हैं. हाल ही में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को स्टेज पर फटकार लगाई थी, जिसके बाद कुछ लोग उन्हें ट्रोल लगने लगे. अब ट्रोलर्स के खिलाफ वह अदालत पहुंच गए हैं.
शरद पवार ने कहा, "जो लोग सत्ता में हैं उन्होंने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया. हम उन लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं जिन्होंने राजनीतिक दलों में फूट डाली, अपनी विचारधारा के साथ अनावश्यक समझौता किया और ऐसे काम किये जो उन्हें नहीं करने चाहिए थे."
शरद पवार वाली एनसीपी ने अणुशक्तिनगर विधानसभा सीट से अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को उम्मीदवार बनाया है. उनके सामने अजित पवार की एनसीपी ने पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को उतारा है. सना मलिक ने आज अपनी पिता के साथ जाकर पर्चा दाखिल किया है.
शरद पवार की एनसीपी ने फहाद अहमद को मुंबई की अणुशक्तिनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है. वो अभिनेत्री स्वरा भाष्कर के पति हैं. फहाद का मुकाबला अजित पवार की एनसीपी की उम्मीदवार सना मलिक से होगा. वो एनसीपी (अजित पवार) के वरिष्ठ नेता नवाब मलिक की बेटी हैं.
दिवाली और छठ के मद्देनजर अपने घरों को जाने के लिए लोग बड़ी संख्या में बांद्रा टर्मिनस पहुंचे थे. जब ट्रेन को एक प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा था तो कई यात्री उसमें चढ़ने के लिए दौड़ पड़े. इसी दौरान स्टेशन पर भगदड़ मच गई
ईरान ने अप्रैल और अक्टूबर में दो हमलों के दौरान इजरायल पर सैकड़ों मिसाइलें दागी थीं. इजरायली डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने ईरान पर इजरायल को निशाना बनाने और क्षेत्र को अस्थिर करने के लिए मध्य पूर्व में प्रॉक्सी के जरिए 'आतंकवादी गतिविधियों को फंड करने और निर्देशित करने' का आरोप लगाया.
कनाडा में हैलिफैक्स शहर स्थित वॉलमार्ट स्टोर में काम करने वाली एक भारतीय महिला का शव ‘वॉक-इन’ ओवन के अंदर से मिला है. इस घटना ने सबको हैरान कर दिया है. 19 वर्षीय गुरसिमरन कौर की मौत की जांच में पुलिस जुट गई है और हर एंगल से जांच कर रही है.
जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस का साथ छोड़ते हुए कहा कि महाविकास अघाडी ने मुश्किल वक्त में मेरा साथ छोड़ दिया है.