ट्रम्प के पहले कार्यकारी आदेशों में से एक लिंग-संबंधी नीतियों पर केंद्रित है, जिसमें घोषणा की गई है कि संघीय सरकार केवल दो लिंगों को मान्यता देगी: पुरुष और महिला.
दादरी थाने के जांच अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) सुरेश कुमार ने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई तथा इस दुर्घटना के तुरंत बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.
न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने सरकारी टेलीविज़न पर कहा कि "एक व्यक्ति ने बंदूक लेकर दो जजों के कमरे में प्रवेश किया" और उन्हें गोली मार दी.
अमेरिकी सेना के पूर्व वरिष्ठ कमांडर के एक बेटे को महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनाया गया है. आईटी कंपनी में अच्छी नौकरी कर रहे टॉम को नया नाम व्यासानंद गिरी दिया गया है.
बीजापुर और तेलंगाना की सीमा पर मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों मारे गए हैं. (पंकज सिंह भदौरिया की रिपोर्ट)
दिसंबर महीना भी छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी सबसे व्यस्त रहा, जिसमें 5.05 मिलियन यात्री एयरपोर्ट से गुजरे, जो दिसंबर 2023 से 3.4 प्रतिशत अधिक है. इसके अलावा, दिसंबर में एयरपोर्ट ने 8,000 से ज्यादा इंटरनेशनल एयर ट्रैफिक मूवमेंट्स (ATMs) का आंकड़ा भी पार किया.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर देर रात जानलेवा हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक्टर फिलहाल खतरे से बाहर हैं और बांद्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है.
जिस बेस से जानकारी लीक हुई है, वहां पर कथित तौर पर चार फ्रांसीसी परमाणु पनडुब्बियां हैं, जिनमें से प्रत्येक में 16 परमाणु मिसाइलें हैं, जिनकी विस्फोटक तीव्रता हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए गए बमों से लगभग एक हजार गुना अधिक शक्तिशाली है.
इजरायल में संयुक्त राष्ट्र के एंबेसडर डैनी डेनन ने 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद को लिखा, "युद्ध के दौरान हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमताएं काफी कम हो गई थीं लेकिन अब वो ईरान की सहायता से अपनी ताकत बढ़ाने और फिर से हथियारबंद होने की कोशिश कर रहे हैं."
Dollar VS Rupees: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.12 प्रति डॉलर पर खुला. शुरुआती सौदों के बाद डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर 86.31 पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 27 पैसे की भारी गिरावट दर्शाता है.