एअर इंडिया ने कहा कि उड़ान के करीब एक घंटे और पैंतालीस मिनट बाद चालक दल ने बताया कि बिजनेस और इकोनॉमी क्लास के कुछ शौचालय जाम हो गए हैं. इसके बाद विमान के 12 में से आठ शौचालय अनुपयोगी हो गए, जिससे विमान में सवार सभी लोगों को परेशानी हुई.
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि हमारे पास अभी भी 37 साल बाकी हैं, और माता-पिता को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना पिछले 70 सालों में जो भी हमने प्राप्त किया है उसे उलट देगा.
तमिलनाडु में अगले साल चुनाव है और इन दिनों राज्य की सत्ताधारी पार्टी डीएमके परिसीमन और तीन भाषा फॉर्मूला के बहाने केंद्र सरकार पर हमला कर रही है.
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है. उन्हें सिर्फ कुर्सी पर बैठना है, चाहे भाजपा के साथ रहें या फिर राजद के. जनता की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं है.
एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी टेस्ला भारत में अपना पहला शोरूम मुंबई में खोलने जा रही है. इस शोरूम के लिए लीज डील साइन कर लिया गया है.
अमेरिका ने गाजा में बंधक बनाए गए US बंधकों की रिहाई के लिए हमास के साथ गुप्त बातचीत की है. रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप प्रशासन गाजा में बंधक बने अमेरिकी बंधकों की रिहाई के लिए हमास से गुप्त बातचीत कर रहा है.
बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने सोमवार को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी ने निष्कासित कर दिया था. इससे पहले उन्हें पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर के पद से हटा दिया गया था. कहा जा रहा है कि इसकी वजह बनी एक शादी,जिसमें वो शामिल हुए थे.
यूरोपीय नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान स्टार्मर ने यूरोप की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और यूक्रेन को समर्थन का आश्वासन दिया. हालांकि यह सवाल है कि आखिर क्यों स्टार्मर जेलेंस्की की ढाल बने हुए हैं और आखिर क्यों यूक्रेन की जमकर मदद कर रहे हैं.
जेलेंस्की ने कहा कि मैंने डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर सैकड़ों समर्थकों को एकत्रित होते देखा और मैं इस युद्ध की शुरुआत से ही इतने बड़े समर्थन के लिए ब्रिटेन के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं.
एटी सदस्यों को पुलिस मामलों और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा संभाले जा रहे मामलों में आरोपी के रूप में नामित किया गया है.